करैरा। करैरा नगर में चोरों ने छोटी दीपावली की रात एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार करैरा तहसील के रामनगर गधाई का रहने वाला अर्जुन स्कूल बस में ड्राइवरी का काम करता है। वह पत्नी के साथ करैरा नगर में रहता है। छोटी दीपावली की रात अर्जुन करैरा नगर में स्थित अपने मकान पर पूजा पाठ करके गांव रामनगर गधाई चला गया।
इसके बाद सोमवार रात जब वह घर में पूजा.पाठ और दीपक लगाने के लिए करैरा पहुंचा तो उसने पाया कि घर के दरवाजे ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर की अलमारी में रखे लगभग ढाई लाख के गहने चोरी हो चुके थे।
घर में रखे 80 हजार रुपए भी चोरी हो चुके थे। अर्जुन ने चोरी की शिकायत करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई करैरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के तलाश शुरू कर दी।
कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए