शिवपुरी। वार्ड में राउण्ड लेने के नाम पर ओपीडी से गायब रहने वाले चिकित्सकों पर अब लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लगाम कसने की तैयारी कर ली है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार अब जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का सुबह का राउंड सभी डॉक्टरों को सुबह 9:30 बजे से पहले करना होगा।
इसके अलावा जिस दिन जिन डॉक्टरों के मरीज वार्ड में भर्ती नहीं होंगे वह उस दिन राउण्ड नहीं लेंगे। इन सभी डॉक्टरों को अपने तय समय पर सुबह 9 बजे ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों को देखना होगा सामना करना अभी तक डॉक्टर अपनी मनमर्जी से वार्ड में ओपीडी राउण्ड के नाम पर OPD से गायब रहते दोपहर 2 थे। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पडता था।
OPD में भी मरीजों को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक देखना होगा। इसके अलावा डॉक्टरों को शाम 5 बजे से 6 बजे तक ओपीडी में ड्यूटी में करनी होगी। इसके अलावा रोगियों के पंजीयन का समय भी बढ़ा कर दोपहर 1ः45 मिनट तक का कर दिया गया है। इससे पूर्व किसी भी हालत में पंजीयन बंद नहीं किया जा सकेगा।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ऐसा इसलिए किया है ताकि डॉक्टरों की मनमर्जी पर लगाम क्स सके और मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अभी तक दोपहर में लंच बाद डॉक्टरों को फिर से ओपीडी में आना था लेकिन लगभग कोई भी डॉक्टर लंच के बाद ओपीडी करने नहीं पहुंच रहा था।
रात को ड्यूटी करने वाले डॉक्टर को शाम को करनी होगी OPD
सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक आपातकालीन ड्यूटी करने वाले डॉक्टर उसी दिन शाम की ओपीडी ड्यूटी से और दोपहर 2 से 8 बजे तक ड्यूटी करने वाले डॉक्टर को उसी दिन सुबह की सुबह OPD ड्यूटी से मुक्त रहेंगे। वही रात को ड्यूटी करने वाले डॉक्टर को अगले दिन केवल सुबह ड्यूटी से ऑफ मिलेगा। उन्हें शाम को सुबह 6 से 8 की ओपीडी में अपनी सेवाएं अनिवार्य रूप से देना होंगी।
अवकाश के दिन खोलनी होगी OPD
जिला अस्पतालों में लगातार दो दिन की छुट्टी होने की स्थित में दूसरे अवकाश के दिन नियमित OPD सुबह 9 से 11 बजे तक खुली रहेगी। मतलब सरकारी अस्पतालों रहेंगे। वही रात को ड्यूटी करने वाले डॉक्टर को अगले दिन केवल सुबह ड्यूटी से ऑफ मिलेगा। उन्हें शाम को सुबह 6 से 8 की OPD में अपनी सेवाएं अनिवार्य रूप से देना होंगी।
कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए