12 नहीं 8 चीते कूनो में:पीएम का मंच होगा पिंजरे के ऊपर,ऐसे छोड़ेंगे जाऐंगें अफ्रीकी मेहमान- KUNO NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले की सीमा से लगे कुनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को देश के पीएम चीता प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने आने वाले है। कुनो में पीएम आने वाले इस देश की मीडिया की निगाहे कूनो पर है। जानकारी मिल रही हैं कि 12 चीते आने की संभावना थी लेकिन अब 8 चीते ही कूनो आ रहे हैं। जिसमें 5 चीते नर है और 3 मादा होगें।

चीतो के पिंजरा के उपर होगा पीएम मोदी का मंच

पीएम मोदी के मंच की ऊंचाई 10 से 12 फीट होगी। मंच पर पीएम के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,केंद्रीय वन मंत्री और मध्यप्रदेश के वन मंत्री होंगे। इसी मंच के ठीक नीचे 6 फीट के पिंजरे में चीते होंगे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठीक 12ण्05 बजे लीवर हैंडल घुमा के चीते के पिंजरे का गेट खोलेंगे। पिंजरों के स्लाइडिंग गेट होंगे, लीवर घूमते ही ये खुल जाएंगे।

मंच से 50 फीट की दूरी पर एनक्लोजर में चीतों के लिए बने क्वारंटाइन सेंटर हैं,कुछ मिनट की चहलकदमी के बाद चीते सामने के क्वारंटाइन सेंटर में होंगे।

पुली घुमाकर चीतों को छोड़ेंगे पीएम मोदी

पीएम के आगमन के दौरान चीतों को जिस केज में रखा जाएगा, उसका गेट साइड की तरफ खुलेगा। पीएम पुली को घुमाएंगे तो गेट खुलेगा। चीतों को छोड़े जाने का लाइव प्रसारण होगा। कूनों में दो नर और एक मादा चीतों को पीएम मोदी खुद छोड़ेंगे। पुली इलेक्ट्रॉनिक नहीं मैकेनिकल होगी। पहले रिमोट के जरिए चीता छोड़ने की तैयारी थी।
G-W2F7VGPV5M