रात में निकले मगरमच्छ को बच्चों ने पन्नी से बांध दिया, 4 घंटे बाद मुक्त किया- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी में मगरमच्छ से अब इंसान नहीं डरते, बडे लोग क्या बच्चे भी अब मगरमच्छों से नहीं डरते। शिवपुरी में मगरमच्छ को अब पालतु जीव ही समझने लगे। देर रात शहर की विजय पुरम कॉलोनी में गली नंबर 2 में मगरमच्छ गली की रोड पर नाइट वॉक कर रहा था। बच्चों ने उसे देखा तो डरे नहीं बल्कि उसे बंधक बना लिया और उसके बाद ही वन विभाग को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार शहर की विजय पुरम कॉलोनी की गली नंबर 2 में स्थित खाली पड़े प्लॉटों में बारिश का पानी भर रहा है। इसमें से ही किसी प्लाॅट से एक मगरमच्छ जिसकी लंबाई लगभग 3 फुट,नाइट वॉक करने गली में सड़क पर निकल आया। वहां पर कॉलोनी के कुछ बच्चे खेल रहे थे।

खेलते हुए बच्चे ने जब इस नाइट वाॅक पर निकले मगरमच्छ के बच्चे को देखा तो वह उससे खेलने लगे। मोहल्ले के कुछ निवासियों ने इस मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग रात 9 बजे दी। कॉलोनी में खेल रहे मगरमच्छ से बच्चे डरे नहीं बच्चों ने ही मगरमच्छ का रेस्क्यू कर दिया।

बताया जा रहा है कि बच्चों ने मगरमच्छ को बांधकर गली के बोरवेल से बांध दिया। रात लगभग 12 बजे वन विभाग की टीम कॉलोनी में पहुंची और बंधक बने मगरमच्छ को मुक्त कराया और अपने साथ ले गए।
G-W2F7VGPV5M