अध्यक्ष गायत्री शर्मा की बनी किचन कैबिनेट, नगर सरकार के विभागों का हुआ बंटवारा- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका में नगर सरकार निर्विरोध बन चुकी है,निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शहर की समस्याओं का निपटारा और विकास चुनौती हैं। समस्याओं के निराकरण और विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने अपनी पीआईसी का गठन कर दिया हैं। इस PIC में 7 पार्षद रखे गए है। PIC को आम बोलचाल की भाषा में अध्यक्ष की किचन कैबिनेट बोला जाता है। नगर सरकार ने विभागों का बंटवारा भी कर दिया हैं।

नगर पालिका सीएमओ शैलेष अवस्थी‎ के अनुसार 17 अगस्त 2022 को नगर‎ पालिका परिषद शिवपुरी की अध्यक्ष‎ गायत्री शर्मा ने नगर पालिका अधिनियम‎ के नियमों के परिप्रेक्ष्य में प्रेसिडेंट इन‎ काउंसिल ;पीआईसी, का गठन कर दिया‎ है। नवनिर्वाचित पार्षदों में से 7 पार्षदों को‎ PIC के सदस्य के रूप में मनोनीत‎ किया है। अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है‎ कि PIC गठन के बाद एक.दो दिन में‎ बैठक का निर्णय ले लेंगे और सभी‎ सदस्यों को सूचित कर बैठक करेंगे।‎

PIC में सात पार्षदों को जगह मिली‎ वार्ड 19 से भाजपा पार्षद रामसिंह यादव को सामान्य‎ प्रशासन विभाग, वार्ड 12 से पार्षद सरोज धाकड़ को‎ जल कार्य व सीवरेज विभाग, वार्ड 1 से पार्षद‎ अमरदीप शर्मा,को लोक निर्माण एवं विद्युत यांत्रिकी‎ विभाग, वार्ड 37 से पार्षद गौरव सिंघल को राजस्व‎ वित्त एवं लेखा विभाग, वार्ड 11 से पार्षद नीलम‎ बघेल को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट‎ प्रबंधन विभाग, वार्ड 3 से पार्षद दीप्ति दुबे को‎ योजनाए यातायात परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी‎ विभाग और वार्ड 13 से पार्षद मीना शाक्य को शहरी‎ गरीबी उपशमन विभाग का दायित्व सौंपा है।‎

यह कहा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने

सफाई, आवारा गाय व सूअर बड़ी‎ समस्या, इन्हीं पर पहले चर्चा करेंगे‎ पीआईसी का गठन कर दिया है। अभी बरसात के‎ कारण कई जगह पानी भराव की समस्या है,‎ जिसका पहले समाधान करा रहे हैं। एक.दो दिन में‎ बैठक की तारीख तय कर लेंगे। शहर में काम करने‎ के लिए कई बिंदु निकलकर आ रहे हैं।

सफाई, बिजली की समस्या दूर करना है। रोड पर बैठने‎ वाली गायों का इंतजाम भी होना है। सूअर भी बहुत‎ बड़ी समस्या है। इन सभी चीजों को लेकर बैठकर‎ में विचार विमर्श करके निर्णय लेंगे। .
गायत्री‎ शर्मा अध्यक्ष, नगर पालिका शिवपुरी‎
G-W2F7VGPV5M