शिवपुरी में 11 हजार सदस्यों के साथ होगा सुन्दरकाण्ड,वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी के अति सक्रिय सेवाभावी धर्म और सद्भाव को समर्पित जानकी सेना संगठन द्वारा आजादी का पर्व बड़े हर्षोल्लास उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। मां जानकी उपवन में जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज द्वारा झंडा वंदन किया गया तत्पश्चात सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया।

राष्ट्रगान उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि आज सही मायने में देश पर शहीद हुए लोगों को याद करने का दिन है उनका आभार व्यक्त करने का दिन है।

उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ सदस्य बृजेश सिंह तोमर ने घोषणा करते हुए कहा कि 12 नवंबर शनिवार को शहर के पोलो ग्राउंड पर 11 हजार सदस्य सुंदरकांड होना है जिसकी सभी को मिलकर व्यापक तरीके से तैयारी करनी है। इस आयोजन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को भी आमंत्रित किया जाएगा क्योंकि इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में भारत में शायद कहीं पर भी सुंदरकांड नहीं किया गया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हमारे लिए गर्व का विषय है आज हम एक ऐसे बैनर के नीचे हैं जिसे बड़े ही आदर के साथ लोग जानते हैं जानकी सेना संगठन के लोगों को बड़े ही आदर भाव की नजरों से देखा जाता है और यह हम सभी लोगों द्वारा ईमानदारी से किए जा रहे धर्म कार्य का ही परिणाम है।

सभी लोगों को आवश्यकता है संगठन में ऐसे ही इमानदारी से लगातार अपना कार्य करें जिससे हम इस संगठन को और ऊंचाइयों पर ले जा सके और धर्म जागरण के कार्य में लगे मां जानकी सेना संगठन को लक्ष्य प्राप्ति की ओर लेकर चल सकें उन्होंने सभी को बधाइयां और शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों को स्वल्पाहार जलपान की व्यवस्था की गई थी।
G-W2F7VGPV5M