तालाब में तब्दील हुई शहर की यह काॅलोनी माय गॉड, कितना गंदा वार्ड हैः लगे पोस्टर- Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। वार्ड नम्बर 27 पिछले लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। जिसका परिणाम यह हुआ कि भाजपा समर्थित वार्ड के लोगों ने इस बार भाजपा पर अविश्वास जताकर निर्दलीय प्रत्याशी सुमन राजू बाथम को अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व सौंप दिया है।

वार्ड के मोहन नगर कॉलोनी में वर्षों से लोग सड़क पानी नाली और सफाई की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश के समय में यह कॉलोनी तालाब में तब्दील हो जाती है। इससे परेशान होकर मोहन नगर मित्र मंडल ने पूरी कॉलोनी में ओ माय गॉडए कितना गंदा वार्ड हैए मोगैंबो बहुत दुखी हुआ कि पोस्टर लगा दिए। इस पोस्टर में मिस्टर इंडिया फिल्म में मोगेंबो का किरदार निभाने वाले अमरीश पुरी का फोटो भी लगाया गया है।

वार्ड के लोगों ने बताया कि शिवपुरी नगर पालिका की निष्क्रियता के चलते मोहन नगर कॉलोनी में 15 वर्षों से सड़क और नाली नहीं है। जिस कारण बारिश के  दिनों में पूरी कॉलोनी तालाब में तब्दील हो जाती है और लोगों के घरों में पानी भर जाता है। वार्ड के लोगों ने विकास के लिए भाजपा समर्थित पार्षदों को अपना प्रतिनिधित्व सौंपा।

लेकिन उन पार्षदों की उदासीनता ने वार्ड को पूरे नगरीय क्षेत्र में पिछड़े वार्डों में शामिल करा दिया। वार्ड में सड़क नाली सहित गंदगी और पेयजल की भीषण समस्या से वार्ड के लोग जूझ रहे हैं। इन्हीं समस्याओं के कारण वार्डवासियों ने भाजपा के प्रतिनिधित्व को नकारा है और इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पर अपना विश्वास जताया है और उन्हें आशा है

कि इन 5 वर्षों में पार्षद उनके विश्वास पर खरा उतरेंगी। नगर पालिका चुनाव का परिणाम आए आज एक माह हो गया है। लेकिन इसके बाद भी वार्डों की समस्याएं जस की तस हैं। इन्हीं सभी समस्याओं के चलते वार्डवासियों ने जगह.जगह पोस्टर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

इसके पीछे का कारण पोस्टर लगाने वाले मोहन नगर मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि इन पोस्टरों के लगने से नगर पालिका प्रशासन और नवनियुक्त पार्षद को वार्ड की समस्याओं के बारे में ज्ञात हो सकेगा और वह उनकी समस्याओं को हल कराने के प्रयास शुरू कर सकें। हालांकि वह नगर पालिका प्रशासन और नवीन परिषद को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए ज्ञापन भी सौंपेंगे।
G-W2F7VGPV5M