Shivpuri News- बाढ़ की स्थिति के जायजे मे गुटबाजी मे दिखी नपा, CMO का हास्यपूर्ण बयान

Bhopal Samachar
शिवपुरी में आज शिवुपरी में तेज बारिश के चलते बाढ जैसे हालात बन गए। इसी दौरान नगर पालिका के शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सीएमओ व नगर पालिका का अमला जायजा लेने शहर में उतरा। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास अपने दो बेटों के साथ बिगड़ी व्यवस्था का जायजा लेने वार्डों में उतरी। यह विषय आज खूब सुर्खियों में रहा जहां एक ओर नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी के साथ साथ नगर पालिका के अमले के शहर का भ्रमण करती हुई नजर आई।

वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास अपने दोनों बेटों के साथ प्रभावित क्षेत्र में दिन भर जूझती नजर आईं। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष भी शहर के कई वार्डों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने मीडिया को बयान दिया कि पिछले साल की घटना से हमने सबक लिया। यह सवाल उनका एक मजाक लगा कि पिछले साल से सबक लिया होता तो इस बार बाढ़ के हालात नहीं बनते।

जैसा कि विदित हैं कि पिछले साल अतिवर्षा के कारण शहर में बाढ़ आई थी। पिछले साल की तुलना में आज बारिश भी कम हुई और पानी भराव की स्थिति भी कम हुई, लेकिन आंकड़ों की बात करे तो शिवपुरी में शनिवार की रात साढ़े आठ इंच पानी गिरा है, नाले ऐसे उफने जैस की 20 इंच पानी बरसा हो। सीएमओ ने मीडिया को बयान दिया हैं कि पिछले साल की बारिश से हमने सबक लिया है और कुछ सुरक्षा के इंतजाम भी किए थे।

अगर सीएमओ की मानें तो पिछले साल से अगर सबक लिया है तो आज शहर में जलभराव क्यो हुआ। नालों की सफाई का मुद्दा पिछले कई माह से उठता आया है,लगातार नाले की सफाई में भ्रष्टाचार हुआ है नाले साफ नहीं थे इसलिए बाढ़ आई। साहब ने यह कहा कि हम बारिश के बाद स्थाई जलभराव का स्थाई समाधान करेंगे। इसका यह मतलब हुआ कि इस बार की बारिश आपको बर्बाद करदे हमसे उम्मीद न रखे,बारिश के बाद समाधान खोजेंगें।

वहीं जलभराव वाली कॉलोनियों मे पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि पिछला क्या हुआ उसकी हमे कोई जानकारी नहीं है ना ही उस मामले में हम बात करना चाहते है,लेकिन अब शहर में जहां जलभराव हुआ है वहां कारण खोजे जाऐंगें और शहर में बेहतर साफ सफाई होगी और विकास होगा। नगर पालिका अध्यक्ष के साथ नगर पालिका का लाव लश्कर था।

आज बाढ़ के हालात उपाध्यक्ष रामजी व्यास ने भी वार्डो के दौरा किया उन्होंने भी अपने स्तर से जलभराव की स्थिति से निपटने की कोशिश, लेकिन नगर पालिका उपाध्यक्ष के साथ नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे, कुल मिलाकर बाढ़ के हालात में नपा का अमला एक जुट होकर नहीं निकला उसमें भी राजनीति की झलक दिखी। कुल मिलाकर सीएमओ ने आज उन लोगों के जख्मो पर नमक छिड़क दिया जिन घरों में बारिश का पानी आफत बनकर गिरा हैं।
G-W2F7VGPV5M