आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा, DM-SP हुए शामिल

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारत देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सेवाभावी संगठन बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा स्थानीय श्री राधा कृष्ण मंदिर से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन रविवार को किया गया।

जिसमें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत व नगर की प्रथम महिला श्रीमती गायत्री शर्माए वरिष्ठ भाजपा पार्षद रामसिंह यादव भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कल्याण यादव बंटी ;भैयाद्धए समाजसेवी राजीव गुप्ताए सरपंच रघुवीर रावत भी मंचासीन रही।

बजरंग दल जिला संयोजक उपेंद्र यादव ने आयोजित तिरंगा यात्रा के बारे में उपस्थित अतिथियों व मौजूद अपने साथियों को तिरंगा यात्रा की रूपरेखा से अवगत कराया साथ ही यहां मौजूद विश्व हिंदू परिषद के राम सिंह यादव नरेश ओझा विनोद पुरी गोस्वामी संजय शर्मा आदि के द्वारा तिरंगा यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद बजरंग दल विश्व हिंदू कार्यकर्ताओं को कलेक्टर एसपी व अन्य अतिथि गणों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया साथ ही इस यात्रा में रजत शर्माए रमेश कुशवाहा कल्लू कुशवाहा आदि भी शामिल हुए।

डीजे पर देशभक्ति गीतों से ओतप्रोत इस तरह यात्रा की शुरुआत बहुत ही शानदार ही जिसमें खेड़ापति मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद यात्रा पुरानी शिवपुरी सुभाष पार्क नीलगर चौराहा गुरुद्वारा राजेश्वरी रोड होते हुए तात्या टोपे समाधि स्थल पर पहुंची यहां पुष्प अर्पित करते हुए यह तिरंगा यात्रा अस्पताल चौराहा कोतवाली रोड से होते हुए संतोषी माता मंदिर खुडा सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया।

आकर्षण का केंद्र रही बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद की महिला शक्ति तिरंगा यात्रा

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र संगठन की महिला शक्ति रही जो कि दुपहिया वाहन पर सवार होकर इस तिरंगा यात्रा रैली में प्रारंभ से अंत तक शामिल रही जिन्होंने जोर शोर से भारत माता की जय के जय घोष भी लगाए।
G-W2F7VGPV5M