Shivpuri News- इस चुनाव में हारी जेठानी और देवरानी,एक कांग्रेस से तो एक​ निर्दलीय

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी के 39 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला हैं भाजपा की 22 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 10 और निर्दलीय 07 पर सिमट कर रह गए हैं इस चुनाव में देवरानी और जेठानी भी चुनाव लड़ी थी,जेठानी कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थी और देवरानी निर्दलीय के रूप में।

वार्ड क्रमांक 10 से अन्नी बबीता शर्मा पूर्व नगर उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा की धर्मपत्नी हैं यह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी और भाजपा की प्रतिभा शर्मा से चुनाव हार गई। वही वार्ड क्रमांक 18 से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ी अंजलि शर्मा पत्नि देवेन्द्र शर्मा लल्लू भी चुनाव हार गई। अन्नी अनिल शर्मा के देवेन्द्र शर्मा लल्लू छोटे भाई है। और दोनो की पत्निया चुनाव मैदान में थी इस प्रकार यह दोनो जेठानी और देवरानी चुनाव हार गई।
G-W2F7VGPV5M