मगरौनी में 8 वार्डों पर भाजपा का कब्जा, 4 कांग्रेस के खाते में, 3 निर्दलीय- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
जिले में पहली बार नगर परिषद मगरोनी बनने के बाद चुनाव हुए थे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाते हुए 15 वार्डों में से 8 वार्डों पर अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं कांग्रेस ने चार वार्डो पर जीत हासिल की, तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी मगरोनी के वार्डों से जीते हैं।

सामने आए परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी नगर परिषद मगरोनी में एकतरफा अपना अध्यक्ष बनाती हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि पहली बार नगर परिषद मगरोनी बनने के बाद यहां नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुआ था जिसमें भाजपा ने भारी बहुमत प्राप्त कर लिया है।

मगरोनी नगर परिषद की स्थिति

वार्ड 1. दंगल सिंह कुशवाह, निर्दलीय
वार्ड 2. लक्ष्मी कुशवाह, भाजपा
वार्ड 3.भवानीशंकर , भाजपा
वार्ड 4. सावित्री शाक्य , भाजपा
वार्ड 5. दीपा सिंह तोमर , निर्दलीय
वार्ड 6. गायत्री बाई , भाजपा
वार्ड 7. जण्डेल सिंह , भाजपा
वार्ड 8. नेहा सोनी , कांग्रेस
वार्ड 9. संतोष सिंह , भाजपा
वार्ड 10. सरमन सिंह गुर्जर , भाजपा
वार्ड 11. मेबाबाई कुशबाह , कांग्रेस
वार्ड 12. गजराज सिहं , कांग्रेस
वार्ड 13. कुसुमदेवी तोमर , निर्दलीय
वार्ड 14. रविन्द्र , भाजपा
वार्ड 15. दलवीर सिंह , कांग्रेस
G-W2F7VGPV5M