कोलारस में फिर शिवहरे सरकार: भाजपा 07 पर ​जीती,आप ने खाता खोला,निर्दलीय भरमार - kolaras News

Bhopal Samachar
शिवपुरी के कोलारस नगर परिषद में भाजपा ने कब्जा कर लिया हैं। यहां 15 वार्डों में उसके 7 पार्षद जीते हैं, वहीं 6 निर्दलीय जीते हैं। कांग्रेस को 1 सीट मिली है। परिषद में आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिली है। कोलारस में फिर शिवहरे सरकार बनती दिख रही हे इससे पूर्व कोलारस नगर परिषद के अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे 2 बार अध्यक्ष बने हैं और एक बार उनकी धर्मपत्नी निशा रविन्द्र शिवहरे कोलारस अध्यक्ष रही है। इस बार उनकी पुत्रवधू वार्ड क्रमांक 01 प्रियंका शिवहरे पार्षद पद पर चुनाव जीतने में सफल रही है।

यह है कोलारस के निर्वाचित पार्षद

वार्ड क्रमांक 01:प्रियंका उर्फ प्रिया शिवहरे भारतीय जनता पार्टी,वार्ड क्रमांक 02:मंजू भार्गव आम आदमी पार्टी, वार्ड क्रमांक 03:अनीता चंदेल भारतीय जनता पार्टी,वार्ड क्रमांक 04:अर्चना राहुल जैन भारतीय जनता पार्टी,वार्ड क्रमांक 05:गोपाल कृष्ण वैश्य निर्दलीय,वार्ड क्रमांक 06:विकास कुशवाह भारतीय जनता पार्टी,वार्ड क्रमांक 07:पूजा ओझा निर्दलीय,वार्ड क्रमांक 08,सतीश राजोरिया निर्दलीय,वार्ड क्रमांक 09:रोहित वैश्य निर्दलीय,वार्ड क्रमांक 10 सीया बाई हुकुम सिंह जाटव भारतीय जनता पार्टी,वार्ड क्रमांक 11 मनीष मोहनिया कांग्रेस,वार्ड क्रमांक 12 भारती शिवहरे निर्दलीय,वार्ड क्रमांक 13 सोनम राम सडैया भारतीय जनता पार्टी,वार्ड क्रमांक 14 लक्ष्मी सुरेश राठौर निर्दलीय और वार्ड क्रमांक 15 रचना भानू जाट विजयी हुए हैं।
G-W2F7VGPV5M