​बदरवास निकाय चुनाव परिणाम:कांग्रेस का सूपड़ा साफ,भाजपा की 10- निर्दलीय की 05 सीटें

Bhopal Samachar

बदरवास। प्रथम चरण में तीन नगरीय निकाय में हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आए। बदरवास में कांग्रेस का प्रदर्शन शून्य रहा हैं 15 वार्ड में किसी पर भी जीत नहीं मिली हैं,जीत का आकडां जीरो पर रहा है कुल मिलाकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वही भाजपा को 10 वार्डो में जीत मिली हैं तो वही 05 सीटों पर कब्जा किया हैं।

यह पहली बार होगा कि यहां पर नगर परिषद मे भाजपा का अध्यक्ष बनेगा। हालांकि यहां सिर्फ दल ही बदला है, लेकिन चेहरे वहीं हैं। नगर परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र यादव के परिवार के समर्थक का ही बनना तय है और पिछले दो बार से लगातार कांग्रेस से अध्यक्ष रहीं प्रयाग बाई एक बार फिर अध्यक्ष बनना तय है।

हालांकि इस बार वे पंजे पर नहीं, बल्कि फूल पर पड़ लड़ी हैं। जो पहले तक कांग्रेस से जीतते रहे थे, वे इस बार फूल पर लड़े और फिर जीत आए। भूपेंद्र यादव के 10 समर्थकों ने सीधे-सीधे जीत हासिल की है। यहां पांच सीट वीरेंद्र रघुवंशी समर्थकों की की थीं और उनमें भी दो सीट पर निर्दलीय जीत आए जो भूपेंद्र यादव गुट के ही हैं।

सबसे बड़े अंतर से जीतीं प्रयाग बाई
बदरवास में वार्ड दो से भाजपा प्रत्याशी प्रयाग बाई ने 498 वोट से सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्हें 559 मत मिले थे जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से ऊर्षा आर्य को महज 61 वोट ही मिले। 

यह चुने हैं जनता ने अपने पार्षद
वार्ड क्रमांक 01 सीमा (भाजपा),वार्ड क्रमांक 02 प्रयाग बाई (भाजपा),वार्ड क्रमांक 03 निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल,वार्ड क्रमांक 04 प्रमिला (निर्दलीय) वार्ड क्रमांक 5 में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार निर्विरोध जीते हैं। वार्ड क्रमांक 06 राहुल (भाजपा) वार्ड क्रमांक 07 शोभा बाई (भाजपा) वार्ड क्रमांक 08 परमाल सिंह (भाजपा) वार्ड क्रमांक 09 प्रमिला ग्वाल (भाजपा) वार्ड क्रमांक 10 मनीता ग्वाल (निर्दलीय) वार्ड क्रमांक 11 भूपेंद्र सिंह (भाजपा) वार्ड क्रमांक 12 कुलदीप सिंह यादव (भाजपा) वार्ड क्रमांक 13 नीलम (निर्दलीय) वार्ड क्रमांक 14 रानी (भाजपा) वार्ड क्रमांक 05 कृष्णगोपाल (निर्दलीय जीते हैं   




G-W2F7VGPV5M