शिवपुरी में अभी तक 221.51 मि.मी.बरसे बदरा,करैरा से रूठे

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 221.51 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 139.94 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 287.40 मि.मी., बैराड़ में 170.50 मि.मी., पोहरी में 241 मि.मी., नरवर में 299 मि.मी., करैरा में 139 मि.मी., पिछोर में 262.70 मि.मी., कोलारस 253 मि.मी., बदरवास में 176 मि.मी. तथा खनियाधाना में 165 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M