बेटी की शादी में मातम- 4 मौत,10 घायल, मशीन बनी महिला की हत्यारन- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में पिछले 24 घंटे में सड़क हादसे में 4 मौत और 10 लोगों से अधिक घायल होने की खबर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी हादसे जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए है। यादव परिवार की बेटी की शादी में मातम छा गया है। बेटी की शादी करने जा रहे परिवार का वाहन को ट्रक ने उडा दिया जिसमें दुल्हन की भाभी और मां की मौत होने की खबर मिल रही है।

महिला मजदूर की मशीन में साड़ी फंसने से मौत- पोषण आहार होते हैं तैयार

शिवपुरी स्टेडियम के सामने सरकारी‎ दलिया फैक्ट्री में काम करते वक्त‎ महिला मजदूर की साड़ी मशीन में‎ फंस गई। मशीन की चपेट में‎ आने से महिला मजदूर सुनीता‎ जाटव की मौत हो गई है। देहात‎ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎

जानकारी के मुताबिक सुनीता‎ उम्र 35 वर्ष पत्नी धारा सिंह जाटव‎ निवासी बड़ागांव रविवार की शाम‎ करीब 4:30 बजे दलिया फैक्ट्री‎ में काम कर रही थी। बताया जा‎ रहा है कि काम करते वक्त साड़ी‎ फंसने से सुनीता मशीन की चपेट‎ में आ गई। हादसे में सुनीता की‎ मौके पर ही मौत हो गई।

मशीन‎ में फंसी सुनीता को जिला‎ अस्पताल लाए तो डॉक्टर ने मृत‎ घोषित कर दिया। बता दें कि‎ दलिया फैक्ट्री में ग्वालियर-चंबल‎ संभाग के सभी जिलों के‎ आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज बच्चों के‎ लिए टेक होम राशन तैयार होता‎ है। इससे पहले भी एक युवक की‎ टांग मशीन में फंसने से कट‎ चुकी है।‎

बदरवास थाना क्षेत्र- शादी में मातम

जानकारी के अनुसार मेगोनाबाडा गांव के निवासी एक यादव परिवार अपनी बेटी की शादी करने लुकवासा के मैरिज गार्डन में मेगोनावाडा से लुकवासा जा रहे थे। तभी बूढा डोंगर के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली में सवार दुल्हन की मां और भाभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के नाम अनुराधा पत्नी रंजीत यादव और राजकुमारी पत्नी मलखान सिंह यादव निवासी मैधोनावाडा बताया जा रहा है।

जबकि इस हादसे में संजना पुत्र राजेन्द्र यादव,फूलाबाई पत्नि भानु प्रताप यादव,रोहणी पुत्री रामवीर सिंह यादव,कीर्ति पुत्र जयपाल सिंह यादव,सौरभ पुत्र बृजभान यादव,सतवीर पुत्र राजाराम यादव,निखिल पुत्र राजकुमार यादव सुरभी पुत्री राजेन्द्र यादव,बंदना पुत्री राजेन्द्र सहित एक अन्य घायल हो गए। घायलों को वहां से गुजर रहे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने अपनी गाड़ी से बदरवास उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया और तत्काल इस मामले की सूचना प्रशासन को दी।

इंदार थाना- दो बाइक आपस में‎ टकराईं, युवक की मौत‎

इंदार थाना क्षेत्र के‎ मंगरौरा गांव के पास बारिश के‎ दौरान दो बाइक आपस में टकरा‎ गईं। हादसे में एक बाइक सवार‎ मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस‎ ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ‎ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज‎ कर लिया है।

जानकारी के‎ मुताबिक कल्याण उम्र 28 साल पुत्र‎ भरोसी लाल रजक निवासी‎ बिजरौनी 18 जून की रात 8 बजे‎ मजदूरी करके घर लौट रहा था।‎ बिजरौनी-खतौरा रोड पर ग्राम‎ मंगरौरा के पास सामने से आ रही‎ बाइक से टकरा गई। हादसे के‎ बाद दूसरा बाइक सवार मौके से‎ भाग गया। घायल कल्याण रजक‎ को परिजन सीधे गुना अस्पताल‎ ले गए। इलाज के दौरान गुना में‎ मौत हो गई। परिजनों ने रविवार‎ की सुबह इंदार थाने आकर‎ सूचना दी।‎
G-W2F7VGPV5M