जिले में 4 मौत: पिछोर में गोली कांड, किसान लटका मिला फांसी पर, पैर कुचली महिला ने तोड़ा दम - Pichhore News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पिछले 24 घंटे में शिवपुरी जिले में 4 मौतें होने की खबर आ रही हैं। यह सभी घटनाएं जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रो में घटित हुई हैं। बदरवास थाना अंतर्गत एक एक्सीडेंट में महिला की मौत,वही पोहरी थाना क्षेत्र में आपस में बाइक टकरा गई इस घटना में एक युवक की मौत हो गई,वही एक किसान ने फांसी पर लटका मिला हैं और पिछोर थाना क्षेत्र में गोली कांड होने के कारण एक किसान की मौत गोली लगने से हो गई।

बदरवास थाना क्षेत्र:फोनलेन हाईवे पर वाहन ने मारी थी टक्कर

बदरवास के फोरलेन हाईवे पर नई‎ तहसील बदरवास के सामने गुरुवार‎ की शाम सड़क हादसे का शिकार‎ 65 साल की बुजुर्ग महिला की‎ इलाज के दौरान जिला अस्पताल में‎ मौत हो गई है। जबकि घायल पति‎ का इलाज जारी है।

जानकारी के‎ मुताबिक कमल सिंह उम्र 70 साल पुत्र‎ उमराव केवट हाल निवास वार्ड 7‎ बदरवास और पत्नी बिरमा उम्र 65 साल‎ पत्नी कमल सिंह गुरुवार की शाम‎ हादसे का शिकार हो गए थे। अज्ञात‎ वाहन के पहिए से दोनों के पैर‎ कुचल गए थे। इलाज के दौरान‎ बिरमा केवट की मौत हो गई है।‎ जबकि कमल सिंह का जिला‎ अस्पताल में इलाज जारी है।‎

पोहरी थाना:चकराना मोड़ पर हादसा,पुरूषोत्तम की मौत

पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम‎ चकराना के मोड़ पर शुक्रवार‎ की सुबह 9:30 बजे दो बाइक‎ आपस में टकरा गईं। हादसे में‎ एक युवक की मौत हो गई है,‎ जबकि दूसरा बाइक चालक‎ गंभीर रूप से घायल हो गया है।‎ घायल को इलाज के लिए जिला‎ अस्पताल शिवपुरी में भर्ती‎ कराया है।‎

जानकारी के मुताबिक‎ पुरुषोत्तम (26) पुत्र सुरेश‎ धाकड़ निवासी ग्राम चकराना‎ अपनी बाइक क्रमांक एमपी 33‎ एमडब्ल्यू 3137 से से पोहरी‎ आ रहा था। चकराना मोड़ पर‎ पहुंचा तो सामने से आ रही‎ बाइक क्रमांक एमपी 33 एमएस‎ 6831 से टकरा गया।

सामने‎ वाला चालक तेजी व लापरवाही‎ से बाइक चलाकर ला रहा था।‎ हादसे में बाइक सवार पुरुषोत्तम‎ गंभीर रूप से घायल हो गया।‎ सामुदायिक अस्पताल पोहरी‎ लाए, जहां से शिवपुरी रेफर कर‎ दिया। गंभीर हालत के चलते‎ ग्वालियर रेफर किया, जहां‎ रास्ते में मौत हो गई। वहीं दूसरे‎ युवक को जिला अस्पताल‎ शिवपुरी भर्ती कराया गया है।‎

बदरवास। किसान फांसी के फंदे पर लटका मिला

बदरवास क्षेत्र के ग्राम सड़बूड़ में‎ शुक्रवार की सुबह 10‌ बजे एक‎ किसान ने अपने खेत पर पेड़ से‎ रस्सी का फंदा बनाया और फांसी‎ लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस‎ ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में‎ ले लिया है। जानकारी के मुताबिक‎ भगवत (40) पुत्र भरोसीलाल‎ जाटव निवासी ग्राम सड़बूड़ का शव‎ शुक्रवार की सुबह 10 बजे खेत पर‎ बमूर के पेड़ से लटका मिला। रस्सी‎ के फंदे पर भगवत का शव लटका‎ हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर‎ पहुंची। शव को उतरवाकर पीएम‎ कराने लाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर‎ लिया है।‎

पिछोर:किसान में मारी गोली मौत,ट्रेक्टर निकालने को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, ग्राम कंचनपुरा निवासी दिव्यांग किसान हुकुम सिंह पुत्र रामदीन पाल उम्र 60 वर्ष अपने खेत पर बने कमरों में रहता था और वहीं पर थोड़ा बहुत सामान रख कर दुकान चलाता था। इसी क्रम में कुछ दिन पहले उसके खेत से गांव के कल्याण पुत्र हरनाम, महेंद्र पुत्र हजरत निवासी कंचनपुर तथा लल्लू गुर्जर निवासी ग्राम मोटा ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाले तो किसान हुकुम सिंह ने उन्हें गालियां दे दीं।

इस बात पर दोनों पक्षों के बीच खूब कहासुनी हुई लेकिन बात जैसे-तैसे शांत हो गई। इसी क्रम में गुरू-शुक्रवार की दरमियानी रात जब हुकुम सिंह का बेटा माधो सिंह पिता को खाना देने के लिए खेत पर गया तो उसे खेत पर से तीन लोग भागते हुए दिखाई दिए, उसने उक्त लोगों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं रुके। वे खाना लेकर पिता के पास पहुंचा तो पिता ने बताया कि कल्याण सिंह, लल्लू गुर्जर, महेंद्र के नाम बताते हुए कहा कि उक्त लोगों ने उसे मारा है।

बकौल माधौ सिंह वह पिता को वहीं छोड़ कर यह बात बताने के लिए अपने गांव गया और अन्य स्वजनों को साथ लेकर खेत पर पहुंचा तो पिता मृत अवस्था में पड़े हुए थे। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
G-W2F7VGPV5M