अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर: रेडिएन्ट में हुआ महिलाओं का सम्मान, पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
जैसा कि विदित है आज 8 मार्च है और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। आज के दिन महिलाओं के सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। आज रेडिएन्ट ग्रुप के महल कॉलोनी स्थित परिसर में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने समस्त व्यवस्थाऐं कुशलता पूर्वक संभाली।

छात्रा वैष्णवी शर्मा ने गीतिका के माध्यम से लड़की के विकास की गाथा की भावनात्मक एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। साथ ही वैष्णवी राजावत, आरती सोनी, सुखमनी कौर मिस्कत खान, श्वेता रावत ने महिला दिवस पर भाषण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सेवानिवृत प्रशिक्षण अधिकारी श्री घनश्याम त्रिपाठी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा वे प्रशासनिक, राजनीतिक दृष्टि से बेहद सक्षम महिला थी उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र के गौरव को बढ़ाया था।

अखलाक खान ने अरुणिमा सिन्हा की कहानी सुनाते हुए कहा कि नकली पैरों के सहारे उसने एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा कर दुनिया को संदेश दिया कि पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। अखलाक खान ने आगे कहा कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सन् 1908 में महिलाओं के आंदोलन से आरम्भ हुई उनके हक की लड़ाई अब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में हमारे सामने है। आज किसी देश की तरक्की में महिलाओं की शिक्षा, सेवा, आर्थिक तरक्की, राजनीतिक भागीदारी अध्य होती है। पूनम गुप्ता और श्वेता जैन को मिला सम्मान

इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार करने एवं नई तकनीक के प्रशिक्षण में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए श्वेता जैन को सम्मानित किया गया वही स्टेनोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षण-प्रशिक्षण व हिन्दी भाषा के शिक्षण में विशिष्ट योगदान द्वारा जिले के अनेक छात्र विभिन्न शासकीय सेवाओं में सफलता अर्जित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए श्रीमति पूनम गुप्ता को अतिथिगण द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ समस्त स्टाफ कृष्ण मुरारी शर्मा, वेदप्रकाश यादव, मनीष जैन, बलराम शर्मा मनीष धाकड़, सागर मौर्य उपस्थित रहें। आभार रेडिऐन्ट ग्रुप के संचालक शाहिद खान ने व्यक्त किया