पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नारायण रावत नहीं रहे, शोक संवेदनाएं - Shivpuri News

शिवपुरी।
जनपद पंचायत शिवपुरी के पूर्व उपाध्यक्ष और मंडी कमेटी शिवपुरी के पूर्व सदस्य 80 वर्षीय नारायण सिंह रावत का निधन हो गया। वे लंबे समय से डायविटीज रोग से पीडि़त थे। श्री रावत पूर्व विधायक देवेंद्र जैन के कार्यकाल में जनपद उपाध्यक्ष बने थे। वहीं पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा के कार्यकाल में वह मंडी डायरेक्टर रहे। उनके निधन पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, ओमप्रकाश खटीक, देवेंद्र जैन और धनीराम आदि प्रमुख हैं।