शिवपुरी। सुनार गली में सोने-चांदी के आभूषण बनाने वाले कारोबारी रिंकू सोनी ने कल रात अपने घर पर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। मृतक की सुनार गली में गहने बनाने की दुकान थी और वह लगभग 40 वर्ष का था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू सोनी पुरानी शिवपुरी में प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सक डॉ. अनिल सोनी का सुपुत्र था। मृतक फतेहपुर इलाके में रहता था। उसने हाल ही में मकान खरीदा था। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मृतक ने 15 दिन पहले भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन उस समय वह बच गया था।