शिवपुरी। शहर के एक समाजसेवी ने आरोप लगाया है कि वह SDM आफिस अपने परिचित के काम से गया था SDM ने उनकी सुनी नही और विवाद हो गया। एसडीएम सहित उनके कर्मचारियों ने उसकी आधा घंटे तक मारपीट की। जब कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस ने भगा दिया। सुनवाई न होने के कारण उसे फेसबुक लाइव करनी पडी जब जाकर कहीं कोतवाली पुलिस ने आवेदन लिया हैं घायल युवक को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर में समाजसेवी अभिनंदन जैन अपनी परिचित मंत्र जैन के प्लाट जो रूधावली में स्थित हैं उसके काम से एसडीएम आफिस पहुंचा था। प्लॉट को रिहायशी में दर्ज करा दिया था। यह पटवारी की गलती थी। जिसका खामियाजा हमे भुगतना पड रहा था।
अभिनंदन जैन का कहना है कि मैं इस शिकायत को लेकर एसडीएम साहब गणेश जैसवाल से निवेदन किया कि इस प्लॉट का जांच करा दे इस प्लॉट को बेचना हैं,एसडीएम महोदय मेरी बात अनसुनी कर दी। मैने फिर निवेदन किया तो मुझ पर चिल्लाने लगे और अपने ऑफिस के कर्मचारियों को बुला लिया।
इसके बाद केबिन बंद कर मेरे साथ मारपीट कर शुरू कर दी। स्वयं एसडीएम ने मेरे गाल पर जोर जोर से थप्पड़ मारे जिससे मुझे सुनाई नही दे रहा है। 2 बजकर 40 से 3 बजकर 20 मिनट तक मेरे साथ मारपीट कर मुझे चैंबर के बाहर फेंक दिया।
अभिनंदन जैन ने मीडिया को बताया कि जब में कोतवाली पहुंचा तो और अपनी घटना बताई तो कोतवाली पुलिस ने मेरी सुनवाई नही की। मैने जब फेसबुक लाइव किया जब मेरे से आवेदन लिया गया हैं। फिलहाल अभिनंदन जैन को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं वही बताया जा रहा है कि एसडीएम आफिस से भी अभिनदंन जैन के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आवेदन भी कोतवाली पुलिस में पहुंच चुका है।