पिछोर। पिछोर थाने के ग्राम काली पहाड़ी भितरगवां से 16 साल की किशाेरी लापता हो गई है। परिजन खेत पर गेहूं काटने चले गए, इधर किशोरी गायब हो गई। पुलिस ने संदेही युवक पर अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
फरियादी रामबिहारी उम्र 22 साल पुत्र धीरजसिंह लाेधी निवासी ग्राम काली पहाड़ी भितरगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 22 मार्च को बहनोई के संग करीला मेला देखने गया था और घर वाले खेत पर गेहूं काटने निकल गए। घर पर छोटी बहन चायना लोधी अकेली थी, जिसकी उम्र 15 साल 11 माह है।
परिवार के सदस्य दोपहर 3 बजे घर लौटे तो चायना गायब थी। आसपास तलाशा तो कहीं पता नहीं चला। गमले में चायना का मोबाइल रखा मिला, जिसमें आखिरी कॉल 7772042424 नंबर से आया था। यह नंबर किसी रामभरत लोधी निवासी बलदेव पुरी का है। पुलिस ने संदेही युवक पर केस दर्ज कर लिया है।