यूक्रेन से दिल्ली पहुंचा हिमांशु: 13 दिन हमेशा रहेंगे याद, सरकार हमारी पढ़ाई की चिंता करें - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी‎।
पिछले 13 दिन से यूक्रेन में फंसे‎ हुए शिवपुरी के मेडिकल छात्र‎ मंगलवार सुबह अंतरराष्ट्रीय हवाई‎ अड्डे दिल्ली पहुंच गए। वहां से वह‎ शिवपुरी रवाना हो गए हैं और देर‎ रात तक शिवपुरी आने की उम्मीद है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूक्रेन‎ का इतना भीषण मंजर किसी को‎ देखने ना मिले। हम यहां सुरक्षित‎ आ गए इसके लिए सरकार को‎ धन्यवाद लेकिन हमें वह मेडिकल‎ में प्रवेश दिलाने का भी इंतजाम‎ करें, ताकि हम आगे की पढ़ाई यही‎ कर सकें हमें यूक्रेन ना जाना पड़े।‎

ग्वालियर बायपास के पास रहने‎ वाले जेलर विजय एस मौर्य के‎ बेटे हिमांशु राज मौर्य 22 साल ने‎ बताया कि अब से 6 महीने पहले‎ वह मेडिकल की पढ़ाई करने के‎ लिए यूक्रेन गए थे। जहां अचानक‎ हुए रूस के हमले से वहां के‎ हालात बिगड़ गए और नौबत यहां‎ तक आ गई कि उन्हें न केवल 40‎ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा‎ वरन खाने-पीने तक के लाले पड़‎ गए।

हमला होने के बाद जब वह‎ कॉलेज के बंकर में छुपे तब कुछ‎ खाद्य सामग्री भी उनके साथ थी‎ लेकिन वह भी जल्द खत्म हो गई।‎ इसके बाद जैसे- तैसे नमकीन‎ खाकर दिन गुजारे। लेकिन बाहर‎ नहीं निकल सकते थे अंततः‎ हिम्मत कर हम 1064 छात्र जब‎ वहां से निकलकर हंगरी आने‎ पैदल स्टेशन पहुंचे तो स्थानीय‎ लोगों ने बाहर का रास्ता दिखा‎ दिया। वहां से 40 किलोमीटर‎ पैदल चलकर साईंकोटिया आए।‎ जहां से वह रोमानिया पहुंचे।‎ रोमानिया से वह प्लेन से मंगलवार‎ सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचे जहां‎ स्थानीय कैबिनेट मिनिस्टर ने‎ उनका स्वागत किया।‎