पिछोर। पिछोर के सामुदायिक केन्द्र में आयोजित नसबंदी शिविर का आयेाजन किया गया। इस शिविर में लगभग 40 महिलाओ का नंसबंदी का आपरेशन किया गया। ऑपरेशन करने के बाद इन महिलाओ को इस हाडकंपा देने वाली सर्दी में जमीन पर लेटा दिया गया महिलाओ को पंलग तक नसीब नही हुआ है।
जानकारी के अनुसार पिछोर सामुदायिक केन्द्र पर आज महिलाओ की नसबंदी ऑपरेशन कैम्प का आयोजन किया गया था। इस शिविर में लगभग 40 महिलाओ के आपरेशन करने की खबर आ रही है। महिलाओ क आपरेशन करने क बाद महिलाओ को जमीन पर लेटा दिया।
विभाग इन महिलाओ को पलंग भी उपलब्ध नही करा सका। इस कारण परिजनो में रोष देखने को मिला। इस हाडकंपा देने वाली सर्दी में आम लोग भी घरो से पूरे कपडे पहनकर निकल रहे हैं वही इन महिलाओ को स्वास्थय विभाग ने जमीन पर पटक दिया।
परिजनो का कहना था कि यहां पर कोई व्यवस्था नही थी। अस्पताल के प्रतीक्षालय में महिलाओ को पटक दिया गया। जमीन पर हरी मेटी बिछा दी गई। मरीज के परिजन ही अपने अपने मरीजो को लिए साल और कम्बल लेकर आए।