करैरा। खबर करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढंगा से आ रही हैं जहाँ शुक्रवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम मुन्ना यादव है। मृतक के पुत्र ने 6 आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि आपसी रंजिश के कारण हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार कल रात ढंगा निवासी प्रतिपाल यादव उर्फ मुन्ना यादव जब अपने घर पर था, तभी 6 आरोपी हथियार लहराते हुए उसके घर में घुसे और मुन्ना को गालियां देते हुए ललकारा तथा बंदूक और कट्टों से फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वहां भगदड़मच गई। फायरिंग में के शरीर में दो जगह गोलियां लगी।
बारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुन्ना यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना के शरीर में दो जगह गोली आर पार हुई है तथा उसका पूरा शरीर खून से लथपथ है। थाना प्रभारी अतिम भदौरिया ने बताया कि मृतक के पुत्र शिवम यादव ने 6 लोगों के नाम आरोपियों में दर्ज कराए हैं।
जिनकी मुन्ना से पुरानी दुश्मनी थी। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।