अभा क्षत्रिय महासभा (युवा) की जिला कार्यकारिणी घोषित, मोंटू तोमर बने जिला संगठन मंत्री- Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की युवा जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चौहान की सहमति से जिलाध्यक्ष अखिलप्रताप सिंह राठौर द्वारा कर दी गई है। कार्यकारिणी में जिले के समस्त आठों ब्लॉक को प्रतिनिधित्व दिया गया है।अध्यक्ष राठौर द्वारा घोषित कार्यकारिणी में दस उपाध्यक्ष, छह सचिव के साथ छह ब्लॉक के अध्यक्षों की घोषणा भी की गई है। 

मानवेन्द्र सिंह सोलंकी को जिले में महामंत्री के पद का दायित्व सौंपा गया है जबकि जिला संगठन मंत्री के पद पर प्रदीप तौमर मोंटू पत्रकार को लिया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र सिंह राजावत की नियुक्ति की गई है,वहीं उदयभूषण सिंह को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। 

जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर  अजयप्रताप सिंह भदौरिया शिवपुरी, योगेंद्र सिंह राजपूत शिवपुरी,अतुल सिंह सेंगर शिवपुरी,सत्यम सिंह चौहान शिवपुरी,अमरप्रताप सिंह चौहान पिछोर,डॉ रविप्रताप सिंह तौमर पोहरी,विभीषण सिंह तौमर करैरा,मुकेश सिंह तौमर कोलारस,ऋशिवेंद्र सिंह बुंदेला (ऋषि राजा) खनियांधाना,सौरभ सिंह जादौन मगरौनी को मनोनीत किया गया है। 

सचिव के रूप में दीपक सिंह सिकरवार शिवपुरी, श्याम तौमर शिवपुरी,जयपाल सिंह तौमर बैराड़,इंद्रपाल सिंह राजावत बदरवास,विक्रम सिंह चौहान (सोनू राजा) खनियांधाना,कृपाल सिंह सोलंकी नरवर को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। 

सहसचिव रन्नौद के गोलू भदौरिया व शिवपुरी के सूर्यप्रताप सिंह राजपूत को बनाया गया है। छह ब्लॉक के अध्यक्षों में कोलारस से जितेंद्र प्रताप सिंह जादौन (मोनू) करैरा से प्रिंस चौहान, नरवर से प्रमोद सिंह सोलंकी,खनियाधाना से विजयपाल सिंह चौहान (विजय राजा),पिछोर से राहुल सिंह तौमर तथा पोहरी से शैलेन्द्र सिंह भदौरिया (शैलू) बनाये गए हैं। 

सोशल मीडिया का प्रभार अजय प्रताप सिंह भदौरिया ,प्रदीप तौमर मोंटू ,उदयभूषण सिंह, दीपक सिंह सिकरवार,अजयपाल सिंह बुंदेला खनियाधाना को  संयुक्त रूप से दिया गया है। 

संगठन में कानूनी सलाहकार के तौर पर जितेंद्र सिंह सिकरवार एड. एवं चंद्रभान सिंह सिकरवार एड. को लिया गया है। 

कार्यकारिणी को घोषणा करते हुए अध्यक्ष अखिल राठौर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि नवीन कार्यकारिणी समाज हित मे सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करते हुए समाज की विकासशीलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवगठित युवा कार्यकारिणी को समस्त क्षत्रिय बंधुओं ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
G-W2F7VGPV5M