भाग कोरोना भाग- DM और SP ने ऑटो में बैठकर वैक्सीन के लिए जागरूक किया, दूसरे दिन भी टारगेट से ज्यादा वैक्सीनेशन - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे चरण में शिवपुरी ने प्रदेश में अब्बल दर्जा हांसिल करते हुए पहले दिन 40 हजार के लक्ष्य की तुलना में 73 हजार 632 लोगों को टीका लगाया। जो कि रिकॉर्ड लक्ष्य से लगभग 185 प्रतिशत है। किसी भी अन्य जिले में टीकाकरण अभियान को इतनी व्यापक सफलता नहीं मिली है। इससे उत्साहित होकर अभियान के दूसरे दिन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु शहर भ्रमण पर निकले और उन्होंने ऑटो पर बैठकर मायक से लोगों को टीका लगवाने को कहा।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह वैक्सीन लगवाएं और जिनको दूसरा डोज लगना है, वह भी लगवाएं। उन्होंने यह भी अपील की कि सिर्फ अपने और अपने परिवार का ही वैक्सीनेशन न कराएं बल्कि अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि कोविड से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे दिन 20 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है और प्रशासनिक सतर्कता से सुबह से शाम 4 बजे तक शिवपुरी जिले में 25989 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

हालांकि सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान के तहत शिवपुरी जिले को 40 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर यह लक्ष्य बढ़ाकर 60 हजार किया गया। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई थी। जिले में 214 केन्द्रों में वैक्सीनेशन किया गया। जिनमें शहर में 25 केन्द्र शामिल हैं। सुबह 7 बजे से ही टीकाकरण अभियान शुरू हुआ और अंतिम प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले के 214 केन्द्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के 49265, 45 वर्ष से अधिक लोगों आयु के 17733 और 60 वर्ष से अधिक आयु के 6604 लोगों ने टीका लगवाकर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग दिया।

शिवपुरी अनुविभाग में 14468 लोगों का टीकाकरण हुआ। पोहरी में 8295, पिछोर में 9423, नरवर में 7635, कोलारस में 7284, खनियांधाना में 9687, करैरा में 8513 और बदरवास में 8327 लोगों को अभियान के प्रथम चरण में टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के प्रथम दिन जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया और लोगों को टीका लगवाने के प्रति प्रोत्साहित किया। टीकाकरण अभियान के लिए जिले में 50 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे दिन भी लोगों में टीका लगवाने के प्रति अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अपील की है कि जिन लोगों को सेकेंड डोज लगना है वह दोपहर 1 बजे तक टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि सेकेंड डोज की उपलब्धि पर ही जिले की रैंकिंग निर्धारित होगी। उन्होंने वॉलिंटियर्स और समाजसेवी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सेकेंड डोज के हितग्राहियों को सर्वप्रथम प्राथमिकता से टीकाकरण केन्द्र तक लाएं।

जिसके चलते आज शाम चार बले तक बदरवास के 12 केन्द्रो पर 2892,करैरा के 14 केन्द्रो पर 2346,खनियांधाना के 13 केन्द्रों पर 2847,कोलारस के 15 केन्द्रों पर 2942,नरवर के 22 केन्द्रो पर 2454,पिछोर के 19 केन्द्रों पर 2577,पोहरी के 19 केन्द्रो पर 2833,शिवपुरी ग्रामीण के 16 केन्द्रों पर 2110 और शिवपुरी शहर के 29 केन्द्रों पर 4988 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ पूरे जिले के आज 159 केन्द्रों पर 4 बजे तक 25989 लोगों को टीकाकरण किया गया। शिवपुरी कलेक्टर द्धारा आज टीकाकरण के लिए 20 हजार का लक्ष्य रखा गया था। परंतु जागरूकता ज्यादा हो जाने से बैक्सीन कम पढ गई। जिसके चलते शहर में कई केन्द्रो पर दोपहर तक ही टारगेट से अधिक वैक्सीनेशन होने पर यहां वैक्सीनेशन बंद करना पढा।
G-W2F7VGPV5M