सिद्धेश्वर कॉलोनी से पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट के घर का ताला तोड़कर 5 लाख का माल चुरा ले गए चोर - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर कॉलोनी से आ रही है। जहां आज रात्रि में अज्ञात चोरों ने पूर्व असिस्टेंड कमाण्डेड के सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की भनक रिटायर्ड फॉजी को उस समय लगी जब वह बापिस घर लौटे।

जानकारी के अनुसार पदम सिंह गुर्जर उम्र 50 साल सेना से रिटायर्ड असिस्टेंड कमाण्डेंड है। वह अपने परिवार के साथ सिद्धेश्वर कॉलोनी में रहकर पटपरा गांव में खेतीवाडी करते है। बीते रोज पटपरा गांव में किसी के यहां अखण्ड रामयण का पाठ चल रहा था। जिसमें शामिल होने वह गए हुए थे। तभी अज्ञात चोरो ने सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बारदात को अंजाम दिया है।

चोर घर में रखे 3 लाख रूपए नगद सहित सोने चांदी के जेवर सहित 5 लाख रूपए का माल समेट ले गए। इस मामले की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M