शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज पीड़ित शिकायत लेकर पहुंचे, पीड़ितों ने बताया कि हम रेशम माता मंदिर पर भंडारा कराने के लिए गये हुए थे, तभी कुछ लोगों ने हमारे साथ बड़ी की बेरहमी से मारपीट करते हुए लूटपाट कर दी। वहीं सभी नशे की हालत में धुत्त थे, और वह भी वहां पर भंडारा करने के लिए आये हुए थे। जब इस संबंध में पीड़ित परिवार शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उन पर कोई भी कार्यवाही नहीं की।
जानकारी के अनुसार पीड़ित रतिराम लोधी निवासी ग्राम छावरा रन्नौद थाना कोलारस ने बताया कि वह 22 फरवरी 2026 को अपने परिवार के साथ रेशम माता मंदिर पर भंडारा करने गए थे। इसी दौरान ग्राम रिन्हाय थाना इंदार के निवासी मंत्री जाटव, मुनेश जाटव और उनके साथ आए दर्जनों लोग सफेद शिफ्ट कार MP 08 CA 2078 व अन्य वाहनों से वहां पहुँचे। इन लोगों ने अचानक धारदार हथियारों और लाठियों से मेरे परिवार पर हमला कर दिया।
बच्चे और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा
रतिराम ने बताया कि मेरे 10 वर्षीय पुत्र अमित लोधी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उसे 8 टांके आए हैं। वहीं अशोक लोधी का सिर भी फट गया। महिलाओं के साथ बेल्ट और लाठियों से मारपीट की गई और उनके सोने-चांदी के गहने व करीब 50 हजार रुपये कीमत के दो स्मार्टफोन भी लूट लिए गए।
पीड़ित रतिराम ने कहा कि घटना के बाद हम थाने गए थे, लेकिन पुलिसवालों ने हमारे बताए अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने अपनी मर्जी से मामूली धाराओं में केस दर्ज कर खानापूर्ति कर दी, जबकि यह मामला जानलेवा हमले और लूट का था। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।