पिछोर । शिवपुरी जिले के खनियाधाना-पिछोर मुख्य मार्ग पर आज दो बाइक आपस में टकरा गई, वहीं एक बाइक पर सवार 14 वर्षीय किशोर अपने पिता को खेत पर खाना देकर अपने घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी तेज भी की किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई तथा दूसरे बाइक सवारों की भी हालत गंभीर बताई जा रही हैं उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। जहां उनका उपचार जारी हैं।
शिवपुरी जिले के खनियाधाना-पिछोर मुख्य मार्ग पर आज दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, वहीं इसी बीच एक 14 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय अंशुल प्रजापति पुत्र रामनिवास प्रजापति निवासी ग्राम पोठयाई अपने पिता को खेत पर खाना देकर अपने घर वापस लौट रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार में दो बाइक सवार आये और जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की अंशुल दूर जा गिरा। वहीं हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची डायल 112 के आरक्षक जयवीर गुर्जर, आशीष राजपूत और चालक कंचन चौबे व नारायण सिंह यादव ने राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।
उपचार के दौरान अंशुल की मौत
इस सड़क हादसे में 14 वर्षीय अंशुल को गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों के काफी प्रयासों के बावजूद उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो घायल जिला अस्पताल रेफर
वहीं दूसरी बाइक पर सवार गोपाल पाल उम्र 27 वर्ष और हरनाम पाल उम्र 45 वर्ष निवासी पगरोदा थाना दिनारा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने अंशुल के शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भिजवा दिया हैं जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं,वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।