चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन कार्य 15 मार्च से 15 मई तक किया जाएगा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। समर्थन मूल्य पर रबी विपणन वर्ष 2021-22 में चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन हेतु कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा जिले में 16 खरीदी केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। इन केन्द्रों पर उपार्जित फसलों का उपार्जन दिनांक 15 मार्च से 15 मई 2021 तक किया जायेगा।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक ने कृषक बंधुओ को सूचित किया है कि राज्य सरकार द्वारा चना एवं मसूर का समर्थन मूल्य 5100 रूपए तथा सरसों का समर्थन मूल्य 4650 रूपए निर्धारित किया गया है। कृषकों से उपार्जन कार्य सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुकवार) प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक किया जायेगा। किसानों को एसएमएस प्राप्त होने पर ही नियत तिथि एवं समय पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुये उपार्जित फसल का विक्रय करना होगा।

निर्धारित केन्द्रों में पूरनदास गोदाम रातोर, शिव वेयर हाउस बायपास ए.बी.रोड रायश्री, महादेव गोदाम मण्डी रोड बायपास पिपरसमा, गरिमा वेयर हाउस कोलारस, जय मॉ कैला देवी वेयरहाउस मण्डी के सामने कोलारस, कैला देवी वेयर हाउस बायपास कोलारस.पी.पी.वेयरहाउस बदरवास, श्री गणेशाय नमः वेयरहाउस बदरवास, माँ शारदा वेयरहाउस करैरा, एस.डब्ल्यू.सी वेयरहाउस थाने के सामने नरवर, एस.डब्ल्यू सी वेयरहाउस पिछोर, एस.डब्ल्यू.सी. वेयरहाउस गजौरा कृषि फार्म, एस.डब्ल्यू.सी वेयरहाउस खनियाधाना मण्डी परिसर, टी.एस.एस वेयरहाउस पोहरी, टी.एस.एस. वेयरहाउस पोहरी, मैत्री गोदाम पोहरी शामिल है।
G-W2F7VGPV5M