बिनेगा आश्रम पर काम कर रहे मजदूर ने काटा खुद का गला, ग्वालियर रैफर - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के सतनवाडा थाना क्षेत्र के बिनेगा आश्रम से आ रही है। जहां बिनेगा आश्रम पर काम कर रहे एक युवक ने खुद का गला काट लिया। जिसे गंभीर रूप से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार जगदीश पुत्र रमेश गौड उम्र 45 साल निवासी सबलगढ अपने साथियों के साथ शिवपुरी में टाईल्स का काम करता था। बीते रोज वह अपना काम कर रहा था। तभी अचानक युवक ने अपना गला काट लिया। साथी युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया।

परिजनों ने बताया है कि उक्त युवक मानसिक रोगी है। जो बीते लंबे समय से परेशान है। इससे पहले भी वह सबलगढ में भी दो बार गला काटने का प्रयास कर चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।