LOVE MARRIAGE के बाद विवाद: लडाई से त्रस्त युवक ने किया अग्नि स्नान - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम खोड से आ रही है। जहां आज अपनी पत्नि की लडाई से त्रस्त एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मनोज लोधी पुत्र मुन्नालाल लोधी उम्र 30 साल निवासी खोड ने 10 साल पहले लवमैरिज शादी की थी। शादी के बाद से ही आए दिन पति पत्नि में विबाद होता रहता था। पति अपनी पत्नि पर शक करता था। इसी के चलते आज सुबह दोनों में विबाद हो गया।

इसी विबाद के चलते मनोज ने अपने उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। तत्काल परिजन युवक को पिछोर चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
G-W2F7VGPV5M