पिछोर और खनियांधाना में सांप ने दो मासूमों को डसा, दोनों की मौत / PICHHORE NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। खबर जिल के खनियाधाना एवं पिछोर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां बीते रोज दो लोगो को सर्प ने काट लिया। जिसके चलते परिजनो ने उन्हे स्वास्थय केंन्द्र में भर्ती कराया जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

जानकारी के अनुसार छोटू पुत्र फूलसिंह लोधी उम्र 13 साल निवासी धमकन अपने घर पर था जिसके चलते उसे सर्प ने काट लिया। जहां पीडित को परिजनों ने तत्काल स्वास्थय के लेकर जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरा मामला जिले के खनियांधाना के ग्राम चमरौआ के मजरा गढी का है। जहां एक 7 वर्षीय छाया पुत्री केशव जाटव उम्र 7 साल अपने घर पर खेल रही थी। तभी जहरीले सांप ने मासूम को डस लिया। जिससे छाया की हालात बिगडने लगी। तत्काल परिजन मासूम को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M