24 वर्षीय हरिओम कुशवाह को आया हार्ड अटैक, मां बाप का इकलौता चिराग था / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। न्यू शिवकॉलोनी में निवारत बीएसएनएल के सेवानिवृत कर्मचारी प्रेमवीर कुशवाह के इकलौते पुत्र हरिओम कुशवाह का आज अचानक हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। हरिओम सिर्फ 24 वर्ष के थे और अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके तीन बहनें थी।

हरिओम के अचानक निधन होने से मोहल्ले में शोक का वातावरण छा गया। हरिओम के निधन पर न्यू शिव कॉलोनी निवासी राजेंद्र पिपलौदा, गणेश मालवीय, गिर्राज सैन, गजेंद्र रावत, राजकुमार शिवहरे, महेश शिवहरे, राजकुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, बबलू तिवारी, डॉ. राजू राव ने गहरा दुख प्रकट किया है। हरिओम का अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार हरिओम कुशवाह आज सुबह 8 बजे तक ठीक ठाक थे। बताया जाता है कि वह घूमकर घर के पास आकर वह एक स्थान पर आकर बैठ गया। अचानक उसे चक्कर आए और वह गिर पड़ा। लोगों ने जब उसे देखा तो उसने दम तोड़ दिया दिया।
G-W2F7VGPV5M