बडी खबर: शिवपुरी जिले से जुड़ी हैं कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की ट्रेवल हिस्ट्री, पढिए पूरी खबर / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के उज्जैन से विकास की गिरफ्तारी के बाद तमाम तरह की बातें शुरू हो गई हैं। इसी के साथ विकास दुबे से जुड़ी कई नए मामलों की छानबीन भी शुरू हो गई है। गिरफ्तारी के बाद जानकारी में बताया गया था कि विकास दुबे कोटा राजस्थान के रास्ते उज्जैन में दाखिल हुआ था परंतु मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक टोल नाके की सीसीटीवी फुटेज बताते हैं कि विकास दुबे 7 जुलाई 2020 को शिवपुरी जिले में था।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील स्थित पूरण खेड़ी टोल प्लाजा पर दिनांक 7 जुलाई 2020 को उत्तर प्रदेश का फरार गैंगस्टर विकास दुबे रात 11:23 पर मौजूद था। कैमरे में उसके साथ दो अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। पुरानखेड़ी टोल प्लाजा की सीसीटीवी कैमरे में यह सब कुछ रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, विकास दुबे जरा भी हड़बड़ी में नहीं था।

पूरण खेड़ी टोल प्लाजा नेशनल हाईवे क्रमांक 3 पर स्थित है। यदि आप उत्तर प्रदेश के झांसी शहर से उज्जैन की तरफ जाना चाहते हैं तो आपको इसी मार्क से निकलना होगा। माना जा रहा है कि विकास दुबे झांसी से शिवपुरी, गुना, ब्यावरा होता हुआ उज्जैन पहुंचा होगा। यानी वह दिनांक 8 जुलाई 2020 को उज्जैन पहुंच गया होगा। जिस गैंगस्टार को पकडने के लिए यूपी पुलिस के 150 अधिकारी ओर पुलिसकर्मी के टीम लगी हुई थी। उसे बाबा महाकाल के सिक्योर्टी गार्डो ने पकडा हैं। 
G-W2F7VGPV5M