कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग की लुकवासा चौकी अंतर्गत आने वाले एक गांव से आ रही हैं जहां गांव में निवासरत युवक की शादी पिछले माह की 24 मई को संपन्न हुई थी,लेकिन अनलॉक 1 में दुल्हनिया घर से फरार हो गई। साथ में घर में रखा जेबर और नगदी भी समेट ले गई।
जानकारी के अनुसार लुकवासा चौकी सीमा के अंतर्गत आने वाला गांव भाटी में निवासरत गजराम जाटव पुत्र किशोरी जाटव उम्र 23 वर्ष की शादी संगीता जाटव पुत्री रंधीर जाटव निवासी खतौरा थाना इंदार से पिछले माह 24 मई को लॉक डाउन के दौरान हुई थी।
शादी सप्पन्न होने बाद रस्मो को निभाते हुए नई दुल्हन अपने मायके खतौरा चली गई,कुछ समय मायके मैं गुजारने के बाद दूसरी बार संगीता ससुराल आई तो उसके मन मैं क्या चल रहा था कोई भी नही समझ सका।
लुकवासा चौकी मैं दिए आवेदन के मुताविक ससुर किशोरी लाल जाटव ने बताया कि जब उसकी पत्नी नथिया बाई घर पर काम कर रही थी तभी बहु संगीता ने अपनी सास को कुछ सामान लाने हेतु गाँव मैं भेज दिया।
जब तक सास नथिया बाई घर लौटती,बहु संगीता ने घर मैं रखा सारा सामान शादी मैं मिले जेबरात लेकर फरार हो गई। पति गजराम जाटव ने अपने सभी साथियों सहित तलाश किया मगर अभी तक कोई सुराग नही लग पाया हैं।
इसी कोशिश मैं पति गजराम जाटव ने सोशल मीडिया पर भी तलाश के लिए अपना मोबइल नम्वर तथा पत्नी संगीता का फोटो अपलोड किया हैं। खबर लिखे जाने तक फरार दुल्हनिया की तलाश जारी हैं।

