बदरवास। लॉकडाउन मैं कोरोना फाइटर का ख़िताब हासिल कर चुकी पुलिस को अनलॉक.1 आते ही अपराध नियत्रण में एडी छोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। मामला बदरवास थाने से जुड़ा है जहाँ पर हाईवे के लुटेरों ने फोरलेन हाईवे पर दिन दहाड़े से मोटर साइकल लूट कर बदरवास पुलिस को चुनौती दी हैं आपको पूरा मामला समझाते हैं।
सुरेश रघुवंशी पुत्र लाल साहब रघुवंशी उम्र 60 वर्ष अपने घर पौरुखेडी जिला अशोकनगर से शादी समारोह में शामिल होने अकेले ही हौंडा कम्पनी की साईंन गाड़ी क्रमांक mp 67 MC 58 99 कुलहाडी से आ रहे थे। सफर के दौरान फोरलेन पर एन्वारा तथा दीगोद के मध्य मोटरसाईकिल में चाबी लगी छोड़ लघुशंका करने लगे।
तभी मौके का फायदा उठा कर तीन बदमाश अचानक से आये और मोटर साइकल लेकर फरार हो गए, इसकी सूचना सुरेश सिंह ने थाने पहुँच दी, चश्मदीदों की माने तो आरोपी आसपास के गाँव बदमाश बताये जा रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस ने अभी तक मामले को गंभीरता से नही लिया है,वही फरियादी कार्यवाही की आस में हैं।

