आफत बनी बारिश: जिले में कई जगह उखडे पेड टूटी बिजली की लाईने / pichhore news

शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग के कई क्षेत्रो में तेज आंधी के साथ बारिश आफत बनकर टूटी। जिससे पेड उखड गए ओर बिजली की लाईन टूट गई। आंधी से कई पेड उखडने की भी खबरे आ रही हैं।

वहीं शिवपुरी शहर सहित अन्य तहसीलों बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। इस दौरान उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। गुरुवार को दिन का पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का 28 डिग्री रहा।

खनियांधाना में शाम करीब 6 बजे से आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। यही स्थिति रन्नौद, मायापुर, खोड़ और बामौरकलां क्षेत्र में रही। खोड़ में आंधी के कारण पेड़ टूटकर गिर गया जिससे बिजली की लाइन टूट गई और कस्बे में अंधेरा छा गया। आंधी व बारिश के बाद खनियांधाना, बामौरकलां के साथ मायापुर और रन्नौद में भी बिजली गुल हो गई।

खनियांधाना थाना परिसर में ही नीम का पेड़ गिर गया। दूसरी ओर लंबे समय तक तेज बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कें पानी से लबालब हाे गईं। हालांकि बारिश के बाद रात में हवा में ठंडक घुल गई।

जिले में जून में औसत बारिश का कोटा पूरा
शिवपुरी जिले में 18 जून की सुबह 8 बजे तक भू-अभिलेख द्वारा कुल 37.74 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। बीते साल 18 जून तक कुल 4.62 मिमी बारिश हुई थी। इस लिहाज से जून की बारिश का कोटा पूरा हो गया है।