फिर मजबूरी बनी मौत का कारण: महाराष्ट्र से UP जा रहे परिवार में एक महिला की मौत

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के कोलारस नगर के सरकारी अस्पताल से आ रही हैं जहां महाराष्ट्र से यूपी जा रहे एक परिवार में एक महिला की मौत हो गई। बताया गया हैं कि शुक्रवार को यह परिवार मुंबई से यूपी की ओर निकला था। महिला की तबीयत पूर्व से खराब बताई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से हबीव खांन का 12 लोगो का परिवार मुंबई से टैम्पू से शुक्रवार से चला था। बताया जा रहा हैं कि हबीव खांन की पत्नि अजरा खान उम्र 37 साल की तबीयत पूर्व में खराब थी उसे पीलिया हो गया था। महाराष्ट्र में उसका ईलाज भी जारी था डॉक्टरो ने उसकी रिर्पोट के बाद उसको अपने घर जाने की उसे डॉक्टरो ने ईजाजद दे दी।


हबीव खांन ने बताया कि मैं महाराष्ट्र में आटो चलाता हूं और पिछले 12 वर्ष से महाराष्ट्र में एक किराए के मकान में निवास कर रहा था लेकिन लॉकडाउन के कारण हम बेरोजगार हो गए। भूखे मरने की नौबत आ गई इस कारण मैने और मेरे परिवार ने अपने घर यूपी के गोंडा जिले जाने की योजना बनाई।

हम शुक्रवार को अपने आटो से मुबंई से चले थे। कल देर रात तक मेरी पत्नि बातचीत कर रही थी,लेकिन आज सुबह 6 बजे उसमें कोई हलचल नही थी। मै रातभर आटो चलता रहा और परिवार सो रहा था। किस जगह उसकी मौत हुई मुझे जानकारी नही हैं।

इसके बाद यह कोलारस कस्बा आया हैं। यहां डॉक्टरो ने चैक कराया तो डॉक्टरो ने मेरी बीबी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि डॉक्टरो ने उसकी पिछली रिर्पोट देखी तो उसका लीवर डेमेज था। संभावना जताई जा रही हैं कि इसी कारण उसकी मौत हुई हैं। फिलहाल प्रशासन इस बॉडी को लेकर यूपी भेजने की व्यवस्था कर रहा है। 
G-W2F7VGPV5M