पुलिस का फिटनेस पर पहरा: पोलोग्राउंड में एक्सरसाइज और मॉर्निंग वॉक लॉक / Shivpuri News

Bhopal Samachar
ललित मुदगल / शिवपुरी। कहते है सबसे बडी माया निरोगी काया इस समय कोरोना काल चल रहा हैं इस कोरोना से बचने के दो बडे अस्त्र है सोशल डिस्टेंस और अपनी शरीर की हुम्‍यूनिटी पावर को बडाना। शिवपुरी में दोनो ही अस्त्र फैल हो रहे हैं। सोशल डिस्टेंस तो बाजारो में हत्या हो रही हैं वही शहर की फिटनिस पर पुलिस ने पहरा लगा दिया हैं।  

पिछले 2 दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें प्लेग्राउंउ में दौडते भागते खेलते और एक्साईज करते लोगो को पुलिस भगा रही है। उसका कारण यह भी हैं कि कैसे भी सोशल का पालन प्रशासन को करना हैं,लेकिन बाजार में यह दावा प्रशासन का फैल हो जाता है। अगर बात करे तो प्लेग्राउंड मे फिटनिस प्रेमी बाजारो की तरह नही उमड रहे है।

शहर के फिटनिस प्रेमी लोग पिछले डेढ माह से घरो में कैद थे। जो लोग व्यायाम करते हैं उन्है प्रतिदनि व्यायाम की बहुत आवश्यकता होती हैं। कोरोना से लडने के लिए हम्यूनिटी पवार को मेनटेंन करना हैं। शहर में कुछ लोग हैं जिन्है गैस की शिकायत हैं उन लोगो को वॉक या अन्य तरह की शारिरिक व्यायाम की बहुत आवश्यकता होती हैं। जिम भी बंद हैं।  

ऐसे में यह ग्रांउड जाते हैं तो उन्है पुलिस परेशान करती हैं। शहर में कुछ लोग ऐसे भी थे जो सुबह ऐसी गर्मिया में 6:30 बजे तक ग्राउंड से वापस आ जाते थे। जिन्है गैस और पेट खराब रहने की शिकायत हैं उनका दिन भर खराब रहता है। ऐसे लोगो को लिए पुलिस परेशानी बन रही हैं।  

शिवा टाईल्स के संचालक दीपक गोयल ने बताया है कि वह सुबह जैसे ही घूमने के लिए प्ले ग्राउण्ड में पहुंचते है वहां पुलिस पहुंच जाती है। हम प्ले ग्राउण्ड में फिटनेश के लिए दोडते है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंंश का पूरा ख्याल रखा जाता है। परंतु उसके बाबजदू भी पुलिस प्रतिदिन उन्हें भगा देती है। अब यह समझ से परे है कि पुलिस ने फिटनेश पर पहरा क्यों लगा रखा है।

इसके साथ ही अग्रवाल मेडीकल के संचालक बंटी गोयल ने बताया है कि उन्हें डॉक्टरों ने सुबह मॉनिंग वॉक की सलाह दी है। जिसके चलते वह रोज सुबह प्ले ग्राउण्ड में घूमने जाते रहे है। परंतु जब से लॉकडाउन हुआ है तब से वह परेशान है। अब पूरे बाजार को जिला प्रशासन ने खोल दिया। परंतु प्ले ग्राउण्ड से पहरा नहीं हटा रहे।

शहर के व्यापारी तरूण गर्ग ने बताया है बाजार में तो हालात बद से बत्तर होते जा रहे है। परंतु पुलिस को बाजार में भीड दिखाई नहीं देती। हम पूरे नियमों के साथ सोशल डिस्टेंशन का पालान करते हुए घूम रहे है तो उसमें प्रशासन को क्या दिक्कत आ रही है।

इनका कहना हैं
मार्केट में व्यापरियो को सेनेटाईजर और सोशल डिस्टेंश की शर्तो के साथ बाजार को खोलने की अनुमति दी हैं,प्लेग्राउंड में अभी तो कम लोग आ रहे हैं परंतु अगर उसे पब्लिक के लिए खोल दिया तो अधिक लोग आऐंगें अब यहां कंट्रोल करना संभव नही इसलिए हमने रोक लगा रखी हैं। लेकिन फिर भी हम बात कर रहे हैं अगर आगे कोई निर्णय होगा उस हिसाब से हम पब्लिक के लिए ग्राउंड ओपन करेंगें।
राजेश सिंह चंदेल,एसपी शिवपुरी

इनका कहना हैं
बॉडी में हुम्‍यूनिटी बडाने के लिए योगा बहुत आवश्यक हैं। आप अन्य शरिरिक व्यायाम की बात रहे हैं और प्लेग्राउंड में करने की। प्रत्येक शरिरिक व्यायाम शरीर के फायदेमंद हैं। लेनिक शासन के नियम हैं कि पब्लिक प्लेस बंद रहेंगें तो जो भी व्यायाम करना है वह घर पर ही करे।
डॉ एएल शर्मा,सीएमएचओ शिवपुरी। 
G-W2F7VGPV5M