यह समय और मौका था कि इंसान को अपने आप को इंसान साबित करने का: शिक्षाविद एकता शर्मा / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। ईश्वर ने मानव में एक प्राकृतिक शक्ति दी हैं,दूसरो की मदद करने की। यह शक्ति और किसी भी जीव के पास नही हैं। केवल मानव मात्र केे पास हैं। इस कोरोना काल में हमने कई सौ घरो में मदद पहुचाई। ईश्वर ने मुझे इस काबिल बनाया कि ऐसी विकट परिस्थती में,मैं अन्नयज्ञ कर सकती हूं तो मैने किया।

carrier glow की डारेक्टर शिक्षाविद एकता शर्मा ने इस शहर के कई परिवारो को राशन की किटे बिना किसी शोर शराबे के दान की। शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के संवाददाता से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि यह समय और मौका था कि इंसान को अपने आप को इंसान साबित करने की।

अगर ईश्वर ने किसी को इतना काबिल बनाया हैं कि वह दूसरो की मदद कर सके। कहते भी हैं कि दान करने से भगवान उससे दुगना देता हैं यह किसी भूखे को रोटी खिलाना और शिक्षा दान करना इस संसार के दो महान कार्य हैं। मैं शिक्षाविद हूं और में ऐसे बच्चो को शिक्षा भी देती हूं जो बहुत गरीब हैं और फीस भी नही दे सकते। मैने सबसे पहले ऐसे परिवारो को राशन दिया।

उसके बाद मेरे पास स्वत: ही फोन आने लगे मदद के लिए। मैने ऐसे कई परिवारो को राशन की किटे उपलब्ध कराई। हमारी राशन की किट में 10 किलो आटा,चावल,दाल,तेल और मसाले होते थे। कई परिवारो के पुन:फोन आए फिर उन्है राशन की किट दी। इस काम में मुझे बडा ही आंनद आया और मैं स्वयं ऐसा महसूस किया कि मैने मानव होने का फर्ज निभाया।

वैसे भी नारियो मे मदद करने का एक अलग से गुण ईश्वर ने दिया। वह किसी का दुख नही देख सकती है। मैने भी कुछ ऐसा ही किया। प्रकृति ने जो एक मदद का गुण हर इंसान को दिया बस मैने उसे ही बहार निकाला। जब भी मुझे ईश्वर आगे मौका देंगा मै पीछे नही हंटूगी।