खनियाधाना। जिले के खनियाधाना के गूडर गांव में पाटखानी वाली डांग में एक 16 वर्षीय बालक हरभान पुत्र डोमा आदिवासी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। जिसकी लाश वहां टंगी मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारा और उसे पीएम हाऊस भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया।

