शिवपुरी। आज जनसुनवाई में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक पिता ने अपनी बेटी को नाबालिग बताकर जबरन शादी करने और फिर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि जब से बेटी गायब थी तब से अब तक इसकी सूचना तक पुलिस को नहीं दी। परंतु जब बेटी की मौत हो गई तो परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है।
क्या है पूरा मामला
आज जनसुनवाई में कलेक्टर के पास आए पीडित अजमेर सिंह पुत्र भुज्जू परिहार निवासी धमधोली थाना सीहोर नरवर ने शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी नाबालिग बेटी ज्योति परिहार उम्र 16 साल को आरोपी दिनेश परिहार निवासी गाजीगढ थाना गोवर्धन अपने साथ दिनांक 25 दिसंबर 2019 को भगा कर ले गया। जहां जाकर आरोपी ने उसकी बेटी के फर्जी डॉक्यूमेंट बनबाकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली।
उसके बाद उसके पास सूचना सीहोर थाने से सूचना आई कि उसकी बेटी की गोर्वधन थाना क्षेत्र में मृत्यु हो गई है। जिसपर से वह गोवर्धन थाने पहुंचे जहां पीएम हाउस पर देखा तो बेटी की फांसी लगने से मौत होना बताया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की। अपितु उसकी हत्या की गई है।
जब इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि सबसे पहले तो वह पूर्णत बालिक है। जिसने अपनी मर्जी से यहां शादी की थी। उसके बाद उक्त युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसका हमने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।
इस दौरान युवती के परिजनों को हमने लाश को ले जाने का भी आग्रह किया परंतु वह लाश से हाथ तक लगाने तैयार नहीं थे। अब यह आरोप लगा रहे है। इस मामले की जांच चल रही है। अब जो भी जांच में सामने आएगा उस अनुसार कार्यवाही की जाएगीं ।

