शहर में रंगदारी, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक को जमकर पीट दिया | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के पोहरी चौराहे से आ रही है। जहां एक युवक ने दो लोगो पर रंगदारी कर रूपए बसूलने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रामसिंह पुत्र पूरन सिंह परमार उम्र 39 साल निवासी पीएचक्यू लाईन जबाहर कोलोनी शिवपुरी अपने दोस्त भूरा रावत के फार्म पर से लौटकर अपने घर जा रहा था तभी पोहरी चौराहे पर आरोपी नरेश रावत निवासी रेल्वे स्टेशन के पास और अभिषेक गोस्वामी निवासी शिवपुरी मिल गए। 

उन्होंने रामसिंह को रोककर रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए पैसे मांगने लगे। जब युवक ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपीयों ने युवक की जमकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 327,323,506,294,34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।