पिछोर में मैन मार्केट में गरजी थ्री डी, वर्षों से जमें अतिक्रमण को हटाया | Pichhore News

शुभम पाराशर, पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर नगर से आ रही है जहां पूरे मध्यप्रदेश में माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चल रही है। जिसके चलते आज प्रशासन ने पिछोर नगर में दुकानों के बाहर जमें स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह पिछोर नगर पंचायत की गाडी ने सुबह ही सुबह पूरे पिछोर में अनाउंसमेंट करा दिया था कि सभी अपनी अपनी दुकानों के बाहर जमे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण टीनसेड सहित हटा ले। जिसपर से आज प्रशासन ने पूरे अमले के साथ आज अतिक्रमण विरोधी मुहिम प्रारंभ की।

जिसमें सबसे पहले पिछोर बस स्टेण्ड,सब्जी मंडी,कॉलेज चौराहा,पुलिस थाने के पास,एसडीओपी बंगले के पास सहित मुख्य मार्गो पर थ्री डी चली। जिससे रोड किनारे बर्षो से अतिक्रमण कर बैठे लोगों को खदेडा।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थिति रहा। जिसमें एसडीओपी पिछोर,टीअई अजय भार्गव,नगर परिषद सीएमओ विनय भटट सहित पूरा प्रशासननिक अमला मौजूद था।

यहां बता दे कि बीते 4 माह पहले भी पिछोर में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चली थी। जिसमें कम बल होने के चलते पब्लिक ने तहसीलदार पर हमला बोला था। जिसमें तहसीलदार दीपक शुक्ल घायल हो गए थे। जिसे देखते हुए आज भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया था। जिसके चलते पब्लिक ने हंगामा नहीं किया।