शिवपुरी| वन टीम पर जानलेवा हमला करने वाले शासकीय प्राथमिक स्कूल सहराना अमरपुर के प्रभारी हेड मास्टर (प्राथमिक शिक्षक) रविंद्र सिंह चौहान को जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी ने शनिवार को निलंबित कर दिया है।
निलंबन की कार्रवाई का आधार स्कूल से गैर हाजिर रहने और भौंती थाने में एफआईआर दर्ज होना का बताया है। वहीं जानलेवा हमले के आरोपी अन्नू चौहान पुत्र रविंद्र सिंह चौहान सहित आरोपी रामकुमार पाल, बृजेश पाल, वीरन पाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी शिक्षक रविंद्र चौहान उर्फ मुन्ना पुत्र महेंद्र सिंह चौहान फरार है। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार, स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है।