करैरा में खनन माफिया की फिर दादागिरी, अवैध उत्खन्न करते पकडे वाहन को छुडा ले गए | later news

करैरा। शिवपुरी जिले की ताजा न्यूज जिले के करैरा अनुविभाग के सौनचिरैया अभ्यारण से आ रही हैं कि अभ्यारण के अंदर तालाब से अवैध मुरम ले जा रहे ट्रेक्टर—ट्रॉली को अभ्यारण की टीम ने पकड लिया। लेकिन उसके बाद फतेहपुर गांव का सहायक सचिव अपने गुर्गो के साथ आया और अपनी धौस धपट दिखा कर ट्रेक्टर ट्रॉली को छुडाकर ले गया।

जानकारी के अनुसार सोनचिरैया अभयारण्य करैरा के गेम रेंजर सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि फतेहपुर बीट में वृक्षारोपण के साथ तालाब का गहरीकरण और पार ठीक कराई है। सूचना मिली कि पार से मुरम निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोई ले जा रहा है।

रेंजर शर्मा वन रक्षक कृष्णपाल सिंह गौर, रविशंकर तिवारी, नंदराम जाटव, दो गनमैन व चालक के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। तभी शाम करीब 4.25 बजे सहायक सचिव हरप्रसाद जाटव पुत्र अमान सिंह जाटव निवासी फतेहपुर अपने आठ-दस साथियों के साथ आया और झूमाझटकी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनकर ले गया है। रेंजर एसपी शर्मा का कहना है कि मामले में सुबह प्रकरण पंजीबद्ध कराया जाएगा।