कोलारस। वन विभाग के कर्मचारियों ने आज कोलारस के करीब एक दर्जन पत्रकारों पर हमला बोल दिया। वन विभाग के ऑफिस में मौजूद पत्रकारों की कार को तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्रकारों को बचाया लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया था।
बताया जा रहा है कि कोलारस में वन विभाग की नई महिला रेंजर ने जॉइन किया था। उनसे औपचारिक भेंट करने के लिए करीब एक दर्जन पत्रकार एक साथ वन विभाग कार्यालय में पहुंचे। इसी दौरान वन विभाग के कुछ कर्मचारियों और पत्रकारों के बीच विवाद हो गया। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बड़ा कि कर्मचारी लामबंद हो गए और उन्होंने पत्रकारों पर हमला कर दिया। पत्रकारों ने सुरक्षा के लिए पुलिस को बुलाया।
इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने पत्रकारों पर पथराव कर दिया। इस पथराव में पत्रकारों की कार क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया। इस घटना के बाद कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। बताया गया कि पत्रकारों से पुलिस ने एक लिखित शिकायत ली है।

बडी खबर: फोरस्ट की नई रेंजर में मिलने गए पत्रकारों पर हमला,कार तोड दी,देखें VIDEO pic.twitter.com/KLdwOWlXdU— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) November 19, 2019