पार्षद पंकज महाराज के पिताजी का निधन:उठावनी शनिवार को | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के नगर पालिका परिषद शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद पंकज शर्मा महाराक के पिता कैलाश नारायण उम्र 81 साल का बीती रात्रि दुखद निधन हो गया। जिससे पूरे शहर में शौक की लहर दौड गई। उसकी अंतिम यात्रा आज उसके निवास नरेन्द्र नगर से निकाली गई। जिसमें शहर के प्रबुद्धजनों सहित समाज सेवी,पत्रकार और प्रतिष्ठित लोग उपस्थिति रहे।

स्व कैलाश नारायण शर्मा बीते लंबे समय से बीमारी से झूझ रहे थे। कल रात्रि में उन्होने अंतिम सास ली। आज उनकी अंतिम यात्रा हिंदू रीति रिवाज के साथ मुक्तिधाम शिवपुरी में की। इनकी उठावनी शनिवार को सुबह 9 बजे मुक्तिधाम में रखी गई है।