साली को छोड़कर लौट रहे जीजा को अज्ञात वाहन ने उडाया,मौत | Bairad News

Bhopal Samachar
शिवपुरी| बैराड़ थाने क्षेत्र में ऐनपुरा आश्रम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक अपनी साली को छोड़कर वापस गांव लौट रहा था।

जानकारी के मुताबिक सुनील (30) पुत्र हरी जाटव निवासी गोबरा अपनी साली को छोड़ने मारोरा गांव आया था। वापस गोबरा गांव लौटते समय शुक्रवार को ऐनपुरा आश्रम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील को पहले पोहरी, फिर जिला अस्पताल लाया गया।

हालत में सुधार नहीं होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर पहुंचे तो डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। मृतक का शनिवार को पीएम किया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M